भंवरे जितना छोटा, नन्हा स्तनधारी है - “बंबलबी बैट”

Jitendra Kumar Sinha
0

 




प्रकृति कभी अपने चमत्कारों से चकित करना नहीं छोड़ती। धरती पर कई विचित्र और अद्भुत जीव बसा हुआ है, लेकिन इसमें से एक ऐसा भी है जो आकार में भंवरे जितना छोटा है, फिर भी वह एक स्तनधारी है “बंबलबी बैट”। किटीज हॉग-नोज बैट के नाम से भी प्रसिद्ध यह चमगादड़ दुनिया का सबसे छोटा स्तनधारी माना जाता है। इसकी अनोखी बनावट, विचित्र विशेषताएँ और लुप्तप्राय स्थिति इसे प्रकृति के अनमोल खजानों में शामिल करता है।

“बंबलबी बैट” मुख्य रूप से थाईलैंड और म्यांमार की चूना पत्थर वाली गुफाओं में पाया जाता है। ये गुफाएँ अक्सर नदियों के किनारे स्थित होती हैं, जहाँ वातावरण नम, अंधकारमय और स्थिर रहता है, जो इस छोटे से जीव के रहने के लिए एकदम उपयुक्त है। इन गुफाओं में यह चमगादड़ झुंड बनाकर रहता है। एक गुफा में इसकी संख्या 10 से 500 तक हो सकता है।

“बंबलबी बैट” का आकार सचमुच आश्चर्यजनक है। इसकी लंबाई 29 से 33 मिमी होती है और वजन केवल 2 ग्राम।  इसके बावजूद यह हवा में अद्भुत तरीके से उड़ान भर सकता है। इसके पंख बड़े और गहरे रंग के होते हैं, जो इसकी हल्की-फुल्की काया को संभालकर इसे तेज गति से उड़ने में मदद करता है। उड़ते समय यह अक्सर हेलिकॉप्टर की तरह एक ही जगह मंडराता भी देखा गया है।

इस चमगादड़ का फर लाल-भूरा या ग्रे रंग का होता है। इसकी सबसे खास पहचान है, इसकी सुअर जैसी नाक। इसी कारण इसे हॉग-नोज बैट भी कहा जाता है। इसके कान और आंखें छोटे होते हैं और घने फर में छिप जाते हैं, जिससे यह बहुत प्यारा और अनोखा दिखता है।

यह रात में सक्रिय रहता है और छोटे-छोटे कीटों को अपना भोजन बनाता है। अंधेरे में शिकार करने के लिए यह इको-लोकेशन का सहारा लेता है, जैसा कि अधिकांश चमगादड़ करता है।

“बंबलबी बैट” का आकार जितना छोटा है, उसका अस्तित्व भी उतना ही नाजुक है। आज यह जीव गंभीर रूप से संकटग्रस्त (Critically Endangered) माना जाता है। इसका मुख्य कारण है मानव गतिविधियों के कारण गुफाओं का नष्ट होना, पर्यटन के बढ़ते दबाव और पर्यावरण असंतुलन। इस छोटे से जीव की सुरक्षा के लिए थाईलैंड और म्यांमार की सरकारें कई संरक्षात्मक कदम उठा रही हैं।

“बंबलबी बैट” यह सिखाता है कि प्रकृति में बड़ा होना ही शक्ति नहीं है। यह नन्हा चमगादड़ अपने आकार से कहीं अधिक अद्भुत है, उड़ने की क्षमता, अनोखी बनावट और रहस्यमय जीवनशैली के कारण यह पृथ्वी के सबसे अनोखे जीवों में शामिल है। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top